संध्या न्यूज।। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हर रोज तरह-तरह के वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हमारी उंगलियां और नजरें अचानक से किसी पोस्ट को देख ठहर जाती हैं। हाल में कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी रईसी का बखान करते हुए दिख रहा है। वीडियो को देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि क्या सच में लोगों के पास इतना पैसा होता है और होता भी है तो क्या वे लोग इसी तरह से अपने पैसों का इस्तेमाल करते हैं।
शख्स ने गर्लफ्रेंड के पैरों के नीचे बिछा दी नोटों की गड्डियां
दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए उसके पैरों के नीचे नोटों की गड्डियां बिछा दी। ऐसा उसने तब किया जब उसकी गर्लफ्रेंड हेलीकॉप्टर से नीचे उतर रही थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को रीसिव करने के लिए हेलीपैड ग्राउंड पहुंचा हुआ है। हलीकॉप्टर के आने के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ उसे हेलीकॉप्टर से नीचे उतारता है। अपनी गर्लफ्रेंड को हेलीकॉप्टर से नीचे उतारने के लिए वह नोटों की सीढ़ियां बनाए हुए है। गर्लफ्रेंड के उतरते ही उसके पैर सीधे उन नोटों की गड्डियों पर पड़ते हैं। ऐसे ही शख्स ने पूरे रास्ते अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नोट बिछाए हुए है। मानो जैसे रेड कार्पेट के बजाय नोट बिछाई गई हो।
वीडियो देख लोगों ने पूछा – कौन है यह शख्स
इस इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, वीडियो में दिख रहा शख्स रशियन बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सर्गेई कोसेंको (Sergei Kosenko) हैं। वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @mr.thank.you से पोस्ट किया है। सर्गेई अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन इसी तरह के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 21 हजार लोगों ने लाइक किया है और करोड़ों लोगों ने इसे देखा है। वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स की रईसी का अपने अनुसार अंदाजा लगा रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर कहा – ये तो रईसी की हद है। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने कहा कि शख्स को पैसों की इज्जत करनी चाहिए।
View this post on Instagram