संध्या न्यूज।। राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर न्याय और लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा। ईडी और सीबीआई केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है आदिवासी और पिछड़े नेताओं पर झूठे आरोप लगा जबरन उन्हें जनता से दूर रखने के लिए जेल की सलाखों के पीछे रखा जा रहा है। ताकि समाजवाद की लड़ाई सामाजिक न्याय की लड़ाई कमजोर हो जाए।
झारखंड में केंद्र सरकार अपने षड्यंत्र में सफल नहीं हो पाई। हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पद चिन्हों पर चलते हुए जेल में जाना पसंद किया पर मनुवादियों के सामने सर नहीं झुकाए।