संध्या न्यूज।। झारखंड पीपुल्स पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीन मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि झारखंड अलग हुए 24 साल हो गया है 24 साल के अंदर में झारखंड में 5 बार चुनाव और तीन बार राष्ट्रपति शासन लग चूका है, और तो और झारखंड में 12वी बार सरकार बनीं ना झारखंडियों के भविष्य के बारे में सोचा गया और ना झारखंड के तस्वीर पर सोचा जिसकी सरकार आई सभी ने अपनी रोटी सेकने का काम किया है।
आज झारखंड एक लूट का खंड बन गया जहां देखिए माफियाओं का राज है। आज हमारी जनता बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचारियों से तंग आ चुकी है। झारखंड अलग नहीं हुआ था तब इसके पहले झारखंडियों का एक सोच था राज्य अलग होगा तो झारखंड की जनता खुशी से रहेगी, लेकिन आज दुखी है। झारखंड खनिज संपदा से भरा पुरा राज्य रहते हुए हमारे झारखंड की बहू बेटियां दूसरे घर में काम करके अपना पेट चला रही है, यहां तक कि दातुन और पत्ता बेचकर अपने बाल बच्चों का पेट पाल रही हैं।
श्री मेहता ने कहा की हमारे झारखंड के युवा पीढ़ी आज दूसरे राज्य में पलायन कर रहे हैं और मजदूरी करने पर विवश हो गए हैं। राज्य अलग नहीं हुआ था तो क्रांति था राज्य अलग हो गया तो सब चुप क्यों है। आज मैं देख रहा हूं सभी जाति का वोट लेने के लिए जात-पात में बाटा जा रहा है। आज झारखंड के खान खनिज को लुटा जा रहा है इस पर चुप्पी क्यों साधा गया है। हमारा जमीन नहीं रहेगा तो जात कहां से आएगा अपनी रोटी सेकने के लिए क्यों जात पात करके लड़वाना चाहते हैं, लड़ना है तो अपने माइ माटी को बचाने के लिए एक होकर माफियाओं के खिलाफ एक जुट होकर झारखंड का जल जंगल जमीन बचाने के लिए क्यों नहीं विचार करते हैं।
आज झारखंड के युवा पीढ़ी अपना अधिकार मांगते हैं तो लाठी- डंडा खाना पड़ रहा है, अभिभावक आधी रोटी खाकर अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं ताकि बुढ़ापा में एक सहारा हो वो भी सरकार ने छीन लिया है। जिसके पास रुपया है उसी का बेटा बाप का सहारा बनेगा गरीब बेचारे इंतजार कर रहे हैं कब हमारे बेटे को चपरासी की नौकरी मिलेगी। बड़ी नौकरी तो छोड़ दीजिए आशा टूट गया है बेचारे अभिभावक के आंख का पानी सूख गया है, कौन है इसका जिम्मेवार कौन समझेगा इसलिए श्री मेहता ने जात और पात का सिसिले को खत्म करने की बात कही है।
उन्होंने कहा की उठो जागो सोई हुई आत्मा को जगाओ अपने झारखंड के माइ माटी को बचाओ। याद करो देश की आजादी का वक्त हमारे देश के शहीदों ने आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था। सोचो कैसे थे वे लोग बहुत लंबी लड़ाई के बाद झारखंड अलग राज्य मिला कोई भिख में नहीं मिला है कुर्बानी देकर लिया गया है। इस दर्द को कौन समझेगा 24 में परिवर्तन करना है तो तीसरा विकल्प जरूरी है।