संध्या न्यूज: पैराडाइस रिसॉर्ट में 08 अगस्त बुधवार को भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्य-समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंच मोर्चा के जिला अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन घर-घर तिरंगा के जिला संयोजक आनंद देव द्वारा की गई।
बैठक में प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। 11, 12, 13 अगस्त को विधानसभा स्तरीय युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा लगवाना, 12, 13, 14 अगस्त को महिला मोर्चा के नेतृत्व में जिले में स्थापित स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा की साफ सफाई एवं माल्यार्पण किया जाना, 14 अगस्त को जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका दिवस को बड़े पैमाने पर मनाया जाना।
इन सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विधानसभा स्तरीय संयोजक, मंडल स्तरीय मंडल प्रभारी एवं मंडल स्तरीय संयोजक तथा सहसंयोजक की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य बटेश्वर मेहता, टुन्नू गोप, सुदेश चंद्रवंशी, भैया अभिमन्यु प्रसाद, चंद्रनाथ भाई पटेल, जिला पदाधिकारी दामोदर सिंह, राजेश गुप्ता, रमेश ठाकुर, विनोद भगत, जय नारायण प्रसाद, कुंवर मनोज सिंह, रेणुका साहू, महेंद्र बिहारी, उमा पाठक, भानुमति पासवान, राजकरण पांडे, तनवीर अहमद, अजीत चंद्रवंशी, विवेक जोशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।