संध्या न्यूज कला संस्कृति, युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार द्वारा राज्यस्तरीय पांच दिवसीय जगन्नाथ महोत्सव का आयोजन रांची में 13 से 17 जून तक किया गया।
जहां समापन समारोह के दिन हजारीबाग की लोकप्रिय सांस्कृतिक सह सामाजिक संस्था तरंग ग्रुप हजारीबाग के कलाकारो के द्वारा प्रभु जगन्नाथ, कृष्ण एवं श्री राम पर आधारित सामूहिक डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने महोत्सव में मौजूद दर्शको एवम अतिथियों का भरपूर मनोरंजन किया। बेहतरीन प्रस्तुति की वजह से संस्था को झारखंड के मशहूर लोक कलाकार मनोहर नायक के हाथो सम्मानित होने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।
पूर्व में भी तरंग ग्रुप के कलाकारो ने कई अवसरों पर प्रस्तुति कर हजारीबाग का मान बढ़ाया है: अमित
संस्था के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया की इस महोत्सव में पूरे झारखंड राज्य से चुनींदा बेहतरीन संस्थाओं को प्रदर्शन का मौका मिलता है और लगातार दूसरे वर्ष हमारे संस्था को यह अवसर प्राप्त हुआ।
दस सदस्यीय कला दल का चयन कला संस्कृति कार्य निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा जिले में संस्था द्वारा किए गए सांस्कृतिक गतिविधियों के आधार पर किया गया। इसके पूर्व भी संस्था के कलाकारो ने कई अवसरों पर प्रस्तुति कर हजारीबाग का मान बढ़ाया है। जिसमे सभी प्रमुख वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत में किया था।
उपरोक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कला संस्कृति विभाग के निर्देशक आशिफ एकराम, बतौर विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख के साथ दस सदस्यीय कला दल के दलनायक अमित कुमार गुप्ता एवं शिवानी प्रिया, कोमल खत्री, शैली कुमारी, नंदिनी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, दीपिका कुमारी, लता कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, बिट्टू कुमारी, उर्मिला कुमारी के साथ अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। संस्था की इस विशेष उपलब्धि पर हजारीबाग के सभी प्रबुद्धजनों ने अपनी शुभकामनाए एवं बधाई प्रेषित की है।