संध्या न्यूज 5 से 7 जुलाई को आइडियल इंटरनेशनल स्कूल दलादली रांची में झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा आयोजित 3 दिवसीय 24वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हजारीबाग जिले के 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमे 27 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण 13 रजत 3 कांस्य पदक प्राप्त किए। महिला एवं पुरुष वर्ग में कुल 27 पदक जीत कर हजारीबाग जिले का परचम लहराया है।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी में सौरभ यदव, अश्विन तिग्गा, रियांश, अनिरुद्ध, दिव्यांशु केशरी, अखिल यादव, रजनी कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, रूपाली, राज वर्मा, सुप्रिया यादव, पलक कुमारी, आलोक रंजन शामिल है। और इन खिलाड़ियों ने अपनी जगह होने वाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित कर ली है।
वही रजत पदक पर जिले के रिया गोस्वामी, शशि कुमार, चिराग कुमार, रुद्र सिंह, अंशुप्रिया कुमारी, अनीश कुमार, श्रेयशी सुमन, सुकेश कुमार, संकल्प ज्ञानी, कोमल केरकेट्टा, असवेल तिग्गा, सृष्टि कुमारी, अर्चित राणा शामिल है। वही कांस्य पदक रायका कुजूर, आदित्य राज, पुरुषोत्तम राज पदक जितने में सफल रहे है।
खिलाड़ियों की इस बड़ी जीत पर हजारीबाग जिले के कोच में प्रशिक्षक चंदन राणा, आकाश शर्मा, रौशन गुप्ता, निरंजन यादव, राजशेखर सिन्हा, आलोक रंजन, मैनेजर में रवि गुप्ता ने प्रतियोगिता में अपना योगदान दिया।
हजारीबाग जिले के इस बड़ी उपलब्धि पर हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के चेयरमैन संजय उपाध्याय, अध्यक्ष सुमन कुमार तिवारी, सचिव हेमंत कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार एवं संघ के सभी पदाधिकारी एवं खेल प्रेमियों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दि। साथी उनके उज्जवल भविष्य की कामना कि और होने वाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए पदक जीत कर राज्य का नाम रौशन करने के लिए हौसला बढ़ाया।