संध्या न्यूज: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को हजारीबाग महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर साक्षी राणा को मनोनीत किया है। साक्षी राणा पूर्व में महिला मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर रहकर कुशलता पूर्वक अपने दायित्व का निर्वाह कर चुकी है।
श्रीमति राणा एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ ही साथ विश्वकर्मा समाज का महिला विंग के जिलाध्यक्ष भी हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के एवज में इन्हें हाल ही में दिल्ली में सम्मानित भी किया जा चुका है। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाओं में श्रीमती राणा की मजबूत पकड़ होने की वजह से भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व इन्हें दिया है।
साक्षी राणा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर निबर्तमान जिलाध्यक्ष रेणुका साहू ने हर्ष जताते हुए कहा कि श्रीमती राणा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता को पार्टी का पदाधिकारी मनोनीत करने से खुशी होती है। निसंदेह इनके नेतृत्व में कई महिलाएं पार्टी में जुड़कर काम करेंगी।
साक्षी राणा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर हर्ष ब्यक्त करनेवालों में मुख्य रूप से सांसद मनीष जायसवाल, जिलाध्यक्ष बिबेकानंद सिंह, पूर्व विधायक मनोज यादव, लोकनाथ महतो, रेणुका साहू, सत्यभामा, अशोक यादव, अभिमन्यु प्रसाद, अनिल मिश्रा, टुन्नू गोप, सुदेश चंद्रवंशी, उदयभान नारायण सिंह, चंद्रनाथ भाई पटेल, बटेश्वर मेहता, जीप चैयरमेन उमेश मेहता, किशुन यादव, राजकरण पांडेय, महेंद्र बिहारी, रमेश ठाकुर, जयनारायण प्रसाद, किशोरी राणा, उमा पाठक, रीमा कुमारी, रीना बर्मन, सोनी कुशवाहा, रत्ना रानी सिन्हा, उषा पांडेय, किरण यादव, इंदु गुप्ता, कंचन शर्मा, रिंकी विश्वकर्मा, सुनीता देवी, भानुमति पासवान सहित सैकड़ों नेताओ तथा कार्यकर्ताओं ने साक्षी राणा को बधाई दिया है।