संध्या न्यूज: हजारीबाग सदर विधानसभा के उपविजेता कांग्रेस नेता डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने सदर विधानसभा के सैकडो गांवों में दौरा किया। जिसकी अगुवाई तुलसी कुशवाहा, मुखिया नारायण कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, डॉ भुनेश्वर महतो एवं एडवोकेट संजय रविदास ने किया।
दारू प्रखंड स्थित बड़वार भुइया टोली के सभा को संबोधित करते हुए डॉ मेहता ने कहां कि झारखंड सरकार सभी समाज के हितकारी है, दर्जनो योजनाएं जैसे नौजवान वकीलों को 5000 रुपए, सीनियरी वकीलों को 7000 प्रति माह पेंशन देना, मैंईया सम्मान योजना, अबुवा आवास, सखी सहायता, महिला ग्रुप योजना, हजारों हजार नियुक्तियां, 2 लाख तक कृषि ऋण माफी, 200 यूनिट बिजली निशुल्क, मुख्यमंत्री असाध्य योजना, ओबीसी के लिए 27% आरक्षण बिल प्रस्ताव पारित करना, पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक एवं होमगार्ड को सहायक पुलिस का दर्जा देना तथा तीन गुना वेतन बढ़ाना, सोबरन साड़ी-धोती, छात्रों को दोगुनी छात्रवृत्ति, प्रखंड से शहरों तक बस सेवा, बेरोजगारों को रोजगार, बोलोरो गाड़ी देना, कृषि संबंधी सामग्री एवं दुधारू पशुओं पर 80% के सब्सिडी देना इत्यादि योजनाएं झारखंड वासियों के लिए खुशहाली दायक है।
डॉ भुनेश्वर महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड सरकार की योजनाओं का संपूर्ण भारत में प्रशंसा कि जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण लाखों सरकारी नौकरियां समाप्त हो चुकी है। अनेकों उपकरण या तो बंद हो चुके हैं या गुजरात के धनाढ्य व्यापारी खरीद रहे हैं। जबकि झारखंड सरकार आनेको नौकरियां दे रही है। मुखिया नारायण कुशवाहा ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार किसान बेरोजगार एवं महिला विरोधी सरकार है। जिसका जल्द पतन होगा।
जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो भुवनेश्वर महतो, एडवोकेट संजय रविदास, राजकुमार कुशवाहा ,नारायण कुशवाहा, नरेश राणा, राकेश गुप्ता, जयप्रकाश यादव, रामशरण राम, रामचंद्र यादव, राजू यादव, सहदेव यादव, संतोष यादव, देव नंदन कुशवाहा, रामचंद्र राम, राजकुमार महतो इत्यादि सैकड़ो लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।