संध्या न्यूज।। (रामगढ़) केंद्रीय मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी का दिल्ली से कोडरमा जाने के क्रम में रामगढ़ के सुभाष चौक पर गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके देकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नेताजी के गले में पड़े सूखे और पुराने फूल के मालाओं को साफ करने को कहा। प्रतिमा को साफ करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने माल्यार्पण किया।
हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा सीट जीत झारखंड में सरकार बनाना है: अन्नपूर्णा देवी
मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 2024 चुनावी वर्ष है। चुनाव को लेकर पार्टी का निरंतर मंथन चलता रहता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी की बैठक हुई है। लक्ष्य हमारा झारखंड जीत हैं। हमारा लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर झारखंड में एक मजबूत सरकार बनाएं। उनसे पूछा गया कि झारखंड में गठबंधन होगा क्या? इस पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह पार्टी का विषय है।
केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने वालों में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीन मेहता, वरिष्ठ नेता कुंटू बाबू, उमेश प्रसाद, महेंद्र प्रजापति, जेपी सिंह, मनोज जायसवाल, सुबोध सिंह, शिवकुमार गुप्ता, अजीत गुप्ता, भीमसेन चौहान, मिथिलेश मंडल, बृजेश पाठक, सारिका राठौर, शीतल सिंह, मेनका देवी, धीरज साहू, राजेश ठाकुर, ऋषिकेश सिंह, गुरजीत सिंह, प्रफुल्ल त्रिपाठी, जीतू यादव, प्रवीण कुमार सोनू, इलारानी पाठक आदि शामिल थे।