संध्या न्यूज हजारीबाग शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में यूथ विंग के द्वारा पिछले कई वर्षों से निरंतर रूप से सावन माह की सोमवारी में शिव भक्तों को सेवा प्रदान किया जा रहा है। इसी के निमित्त इस वर्ष भी सावन माह के प्रथम सोमवारी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच दूध एवं बेलपत्र का वितरण किया गया।
जिसे पूर्व समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना की। वितरण कार्यक्रम में कई समाजसेवी शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से युवा समाजसेवा हर्ष अजमेरा उपस्थित रहे, सभी लोगों ने संयुक्त रूप से आने वाले तमाम शिव भक्तों के बीच दूध, बेलपत्र का वितरण किया।
वही सभी ने हर हर महादेव एवं ॐ नमः शिवाय का जयकारा लगाया। वितरण के दौरान 31 लीटर दूध का वितरण किया गया। सावन के प्रत्येक सोमवारी पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सावन का सोमवारी हिंदू धर्म के लिए एक विशेष महत्व का दिन माना जाता है: चंद्रप्रकाश जैन
हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम को आयोजित कर टीम के समस्त सदस्यों को काफी ऊर्जा मिलती है। यह कार्यक्रम सावन के समस्त सोमवारी को किया जाएगा।
साथ ही कहा कि सावन के सोमवार, हिन्दू धर्म में एक विशेष दिन माना जाता है। बुढ़़वा महादेव मंदिर में इस दिन शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना देखने को मिली, भक्तगण शिवलिंग पर जल, दूध, और बेलपत्र चढ़ाकर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने की प्रार्थना कर रहे थे। हैं। इस मंदिर का धार्मिक महत्व और इसकी प्राचीनता इसे एक प्रमुख तीर्थ स्थल बनाते हैं, जहां श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं को लेकर आते हैं।
मंदिर में दूध और बेलपत्र का वितरण धार्मिक अनुष्ठानों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है: करण जायसवाल
वही अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि सेवा के प्रति सदैव समर्पित है भाव से हजारीबाग यूथ विंग कार्य करती है। मंदिर में दूध और बेलपत्र का वितरण धार्मिक अनुष्ठानों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हिन्दू धर्म में, भगवान शिव की पूजा के दौरान दूध और बेलपत्र का विशेष महत्व होता है।
ऐसा वितरण तथा धार्मिक और सामाजिक एकता के प्रयासों का प्रतीक हो सकता है। ऐसे कार्यकर्मों के माध्यम से धार्मिक आस्थाओं के प्रति अपनी श्रद्धा और समाज के साथ जुड़ाव रहता है।
वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने सावन की प्रथम सोमवारी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हजारीबाग यूथ विंग संस्था के द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया जा रहा है। संस्था के द्वारा ऐसा कार्यक्रम धर्म के क्षेत्र में काफी सराहनीय तथा उल्लेखनीय है, संस्था के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, जय प्रकाश खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पांडे, विकाश तिवारी, गुंजन मद्धेशिया सहित कई लोग मौजूद थे।