संध्या न्यूज।। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज रांची के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर, कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल एवं बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया। बतादे की भगवान बिरसा मुंडा की आज पुण्यतिथि है। इसे लेकर कई जगहों पर कार्यकर्म भी आयोजित किए जा रहे है। तमाम जगहों पर आज भगवान बिरसा मुंडा की शहादत को याद किया जा रहा है।
सबसे पहले राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राजधानी में स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर में स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। दोनों ने बारी बारी से भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संग्राहलय परिसर का जायजा लिया और वहां के प्रबंधन को कई दिशा निर्देश दिये।
इसके बाद दोनों ही धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचे। कोकर डिस्टलरी पुल स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि बनी हुइ है। वहां भी जाकर राज्या के सीएम और राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को याद किया. आपको बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 19 साल की उम्र में झारखंड के लोगों के लिए अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी थी और शहीद हो गए थे।
सीएनटी/एसपीटी एक्ट बना है यह हमारे पूर्वजों का ही देन है: मुख्यमंत्री
मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यहां के आदिवासी-मूलवासी के हक, अधिकार एवं अस्मिता की लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जो सीएनटी/एसपीटी एक्ट बना है यह हमारे पूर्वजों का ही देन है, यह कानून राज्य के आदिवासी एवं मूलवासियों के लिए सुरक्षा कवच है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हम सभी लोग धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सहृदय याद करते हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं।