संध्या न्यूज मंगलवार को जदयू नेता सह समाजसेवी राकेश गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सदर प्रखण्ड स्थित भेलवारा ग्राम में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कई फलदार पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। मौके पर अनील यादव सहित कई स्थानीय ग्रामीण शामिल थे।
पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को दो- दो पेड़ अवश्य लगाना चाहिए: राकेश गुप्ता
मौके पर जदयू नेता सह समाजसेवी राकेश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को दो पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही साथ उसका देखभाल भी जरूर करनी चाहिए। पौधा रोपण हम सभी की जीवन में बहुत बड़ा महत्व रखता है। जब पौधे पेड़ बनकर तैयार हो जाते है तो उससे छाया और फल मिलता है। पर्यावरण भी संतुलित रहता है।
उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इसपर शतप्रतिशत रोक लगाने की जरूरत है। हम सभी की जनभागीदारी से भी पेड़ों की अनियंत्रित कटाई पर रोक लगाया जा सकता है। पर्यावरण संतुलन में पेड़-पौधों का काफी अहम योगदान रहा है। उन्होंने इस दुषित वतावरण एवं बेमौसम अपघटित घटनाओं से निपटारा के लिए एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की।