संध्या न्यूज।। हजारीबाग में जैन मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज का जल्द होगा वर्षायोग चार्तुमास। पूरा समाज इस चातुर्मास की तैयारी में लगा हुआ है। जिसे लेकर श्री दिगंबर जैन मंदिर बॉड्डम बाजार हजारीबाग में 26 जून दिन बुधवार को एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा का मुख्य विषय मुनि श्री 108 सुयश सागर जी के चातुर्मास के लिए संयोजक का और उप संयोजक का चुनाव था। सर्व सम्मति से सभा के सदस्यों ने अमर जैन विनायका को चातुर्मास समिति का संयोजक तथा अभय छाबड़ा एवं आलोक कासलीवाल को सह संयोजक के रूप में चुना। समाज के अध्यक्ष धीरेंद्र सेठी एवं महामंत्री पवन अजमेरा ने चुने गए तीनों युवा संयोजक उप संयोजक को साधुवाद दिया तथा उनके संयोजक में हजारीबाग में ऐतिहासिक चातुर्मास होगा। समाज के सभी वर्ग के लोग एवं कार्यकारिणी सदस्य व संगठन सभी ने तीनों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
अभी वो वर्तमान में सम्मेद शिखर में विराजमान है। मौसम अनुकूल होने के बाद वहां से वे हजारीबाग के लिए विहार करेंगे। वहां से हजारीबाग के लिए विहार हजारीबाग जैन युवा परिषद् व मंगल विहार टीम पुरे उत्साह उमंग के साथ हजारीबाग प्रवेश करायेंगे। समाज के अध्यक्ष धीरेंद्र सेठी व महामंत्री पवन अजमेरा व कार्यकारिणी सदस्य ने कहा की मुनि श्री का मंगल प्रवेश भव्य गाजे बाजे के साथ धूमधाम से ऐतिहासिक होगा। जल्द ही पूरी टीम का गठन कर लिया जाएगा मुनि श्री १०८ सुयश सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश हजारीबाग में ऐतिहासिक प्रवेश होगा। सभी लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। पूरे शहर को तोरण द्वार से सजाया जाएगा दोनो मंदिरों को इस मंगल प्रवेश में सजाया जाएगा। सभी में काफी उमंग और उत्साह है।
श्री सुयश सागर जी महाराज का हजारीबाग से अपने गृहस्थ जीवन में है गहरा संबंध
मुनि श्री 108 श्री सुयश सागर जी महाराज का हजारीबाग से अपने गृहस्थ जीवन में गहरा संबंध है। उनकी गृहस्थ माताजी मंजू जैन बाकलीवाल हजारीबाग की थी जिनकी शादी दुर्ग में हुई थी। श्री सुयश सागर जी महाराज का जन्मस्थानदुर्ग, (छत्तीसगढ़) है। उनका जन्म 10 जनवरी 1980 को हुआ। उनकी सांस्कारिक माता मंजुदेवी जैन वाकलीवाल, पिता का नाम स्व. त्रिलोकचंद जी लल्लू जैन वाकलीवाल है। हजारीबाग के झंडा चौक सुमेर स्टोर के ललित दिलीप जैन अजमेरा उनके मामाजी है। उन्होंने बीकॉम तक बीकॉम की शिक्षा प्राप्त की थी। उनके गृहस्थ जीवन की बहन वर्षा की शादी नीरज काला से हजारीबाग काजी मोहल्ला में हुई। अचारी श्री विशुद्ध सागर जी महाराज से 2009 को मुनि दीक्षा १४ अक्तूबर २००९ अशोकनगर एमपी में ली थी।
।
हजारीबाग