संध्या न्यूज।। हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के मैदान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हजारीबाग के द्वारा 10वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार का योग के कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका थीम “स्व और समाज के लिए योग” रहा।
जिसका आयोजन सेवाकेंद्र संचालिका तथा राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी हर्षा दीदी ने किया। इस मौके पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी लगभग 30लोग सम्मिलित रहें। जिसमें इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर रंजन कुमार, ए एस आई सुधीर कुमार सिंह, हेडकांस्टेबल विकास कुमार साथ-साथ रेलवे कर्मचारी और कांस्टेबल इत्यादि सम्मिलित रहे। वहीं ब्रह्माकुमारी के तरफ से लगभग 100 लोग सम्मिलित रहे। सभी ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार शारीरिक योग आसन प्राणायाम किया।
वहीं ब्रह्माकुमारी हर्षा दीदी ने सभी को योग के बारे में बताते हुए कहा कि अगर हम शरीर के लिए योग करते हैं तो शरीर स्वस्थ रहता है और मन के लिए योग करते हैं तो मन सशक्त और सुमन बनता है। लेकिन संपूर्ण स्वास्थ्य तो तब कहा जाए जब हम शारीरिक मानसिक और सामाजिक तौर पर स्वस्थ हो। इसके लिए हमें बहुत जागरूक होने की जरूरत है। व्यक्ति स्वास्थ्य से धन कमा सकता है लेकिन धन से दवाइयां ख़रीदी जा सकती है स्वास्थ्य नहीं। इसके लिए हमें शारीरिक योग के साथ मानसिक योग करना भी ज़रूरी है। जिसके लिए राजयोग जो सभी योगों का राजा है जिसको स्वयं योगेश्वर परमात्मा शिव सिखाते हैं, जिसका वर्णन भगवत गीता में है, जिसमें अष्टांग योग समाहित है। इसे हमें प्रतिदिन अपने दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए। योग केवल एक दिन नहीं लेकिन प्रतिदिन करना चाहिए।