- आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था: डॉ रविंद्र राय
- व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ति हेतु इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या कर देश को आपातकाल में धकेला: विवेकानंद सिंह
संध्या न्यूज।। हजारीबाग झंडा चौक विश्वेश्वर दयाल जयसवाल पथ स्थित सांसद सेवा केंद्र में आपातकाल को काला दिवस के रूप में हजारीबाग के भाजपाइयों द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष दामोदर कुमार सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर डॉक्टर रविंद्र राय, निदेशक हुडको सह पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उपस्थित हुए।
25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की अनुच्छेद 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी थी एवं चुनाव स्थगित कर दिया गया तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर जेल में डाल दिया गया साथ ही प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।प्रधानमंत्री के बेटे संजय गांधी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर मन माने तौर पर पुरुष नसबंदी अभियान चलाया गया था।
1971 के आम चुनाव में इंदिरा गांधी से पराजित प्रतिद्वंदी राजनारायण द्वारा हाई कोर्ट में चुनाव परिणाम को चुनौती दी गई थी, की इंदिरा गांधी द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया था एवं पैसे देकर वोट को प्रभावित किया गया था। 4 साल बाद जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया गया और कहा गया की 6 वर्षों तक कोई पद नहीं संभाल सकती। जिसको लेकर सर्वोच्च न्यायालय में इंदिरा गांधी द्वारा अपील की गई। परंतु राजनीतिक विरोधियों एवं आंदोलनकारी नेताओं के विकराल रूप को देखते हुए, 5 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा राष्ट्रपति द्वारा करवा दी गई एवं स्वयं इसकी पुष्टि रेडियो प्रसारण के माध्यम से की।
इंदिरा गांधी अपने राजनीतिक विरोधियों जैसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी, जयप्रकाश नारायण, पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, अरुण जेटली, लालु यादव, नीतीश कुमार, सुशील मोदी, जॉर्ज फर्नांडीज, रवि शंकर प्रसाद जैसे नेताओं के साथ-साथ अपने विरोधियों को साधने के लिए मीशा कानून को लागू करते हुए, एक लाख से भी ऊपर अपने राजनीतिक विरोधियों को जेल में डलवा दी। 21 महीना के बाद श्रीमती गांधी द्वारा आपातकाल समाप्त करते हुए आम चुनाव की घोषणा की गई। कांग्रेस पार्टी बुरी तरह पराजित हो गई, इतना तक की स्वयं इंदिरा गांधी रायबरेली से चुनाव हार गई और पूर्ण बहुमत से मोरारजी देसाई के नेतृत्व में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, केपी ओझा, बटेश्वर मेहता, सुदेश चंद्रवंशी, टुन्नू गोप, सांवरमल अग्रवाल, हरीश श्रीवास्तव, अशोक कुमार यादव, उदयभान नारायण सिंह, चंद्रनाथ भाई पटेल, दिनेश सिंह राठौड़, अर्जुन साहू, जिला पदाधिकारी सुनील साहू, सुमन कुमार, दामोदर सिंह, रमेश ठाकुर, विनोद भगत, मूलचंद साहू, जय नारायण प्रसाद, कुंवर मनोज सिंह, महेंद्र बिहारी, रेणुका साहू, मंडल अध्यक्ष आदित्य सोनी, विवेक बैरियर, रणधीर पांडे, कविंद्र यादव, विजय वर्मा, मनोज गिरी, राजकरण पांडे, रामचंद्र कुशवाहा, हुलास कुशवाहा, शिवपाल यादव, अणेश्वर प्रसाद, पूनम मिश्रा, ज्योत्सना, मनोरमा राणा, श्वेता सिंह, सुनीता राणा, लीलावती देवी, सुमन सिंहा, ऋषि शर्मा, इंद्रदेव कुशवाहा, किशोर कुमार, नरसिंह प्रसाद, विद्यासागर अलंकार, उदय मेहता, रोहित कुशवाहा, बबन गुप्ता, बलदेव यादव, मनमीत अकेला, राणा राहुल प्रताप, राजू सिंह, टोनी जैन समेत सैकड़ो कार्य करता सम्मिलित हुए। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।