संध्या न्यूजन।। (हजारीबाग) भक्ति भाव का माहौल हजारीबाग में हर तरफ देखने को मिल रहा है इसी बीच शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर प्रांगण में 1 जुलाई को भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मंदिर के शीशा के कार्य की समाप्ति के उपरांत किया जा रहा है। कहा जाता है कि कोई भी कार्य के संपन्न होने के बाद ईश्वर का ध्यान अवश्य करना चाहिए इसी दृष्टिकोण से दादी का ध्यान किया जा रहा है।
इस भव्य मंगल पाठ में सवामणि एवं छप्पन भोग दादी जी को चढ़ाया जाएगा साथी मेहंदी उत्सव, हल्दी उत्सव सहित कई उत्सव मंगल पाठ के दौरान आयोजित किया जाएगा। यह मंगल पाठ दादी सेना के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। दादी सेना, दादी जी की सेवा के कार्यों में समर्पित भाव से कार्य करती है। दादी सेना के द्वारा पहली बार मंदिर परिसर में भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस पाठ में स्थानीय कलाकार के रूप में त्रिलोक मूनका अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी शोभा मुनका अग्रवाल अपने अनेकों भजनों से दादी भक्तों को झुमाएंगे। मंगल पाठ के उपरांत सभी दादी भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
नारायणी सेना मंडली के लोगों ने बताया कि दादी की असीम कृपा से तथा आशीर्वाद से शीशा का कार्य मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, इसके उपरांत भव्य मंगल पाठ का आयोजन 1 जुलाई को किया जा रहा है। दादी सेना के द्वारा पहली बार मंदिर परिसर में भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंगल पाठ में दादी के कई उत्सव कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। मंगल पाठ दोपहर 3:00 से प्रारंभ होगा।