संध्या न्यूज।। हजारीबाग-एकीकृत बिहार के कश्मीर माने जाने वाला हजारीबाग का क्षवि धुमिल, जिला के नौजवान ब्राउन शुगर इत्यादि का शिकार हैं। जो व्यक्ति 3 वर्ष तक इस नशा का सेवन करेगा उसका लिवर, हार्ट, फेफड़ा इनफेक्टेड होता है जिस कारण नसे करने वाले की मृत्यु हो जाती है।
जिले में कोरोना के बाद गिट्टी, पत्थर, बालू के अभाव में बेरोजगारी बढ़ी, गरीबी के कारण बेरोजगार ब्राउन शुगर का व्यापार करने लगे जो महिलाएं मजदूरी करती थी वह आज देह व्यापार करने को मजबूर है। जिले में देह व्यापार और बब्राउन शुगर का धंधा जोरों पर चल रहा है। जिला प्रशासन चाहे तो नित्य दिन ब्राउन शुगर माफिया को पकड़ सकती है। लेकिन जिला प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है।
बालू के लिए हजारीबाग जिले में त्राहि त्राहि मचा हुआ है सरकार मुख दर्शक बनी हुई है। समाज सेवियों की मांग पर पूर्व एसपी कार्तिक एस एवं उपयुक्त विक्रम आनंद के द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जाता था। माफियाओं पर शिकंजा कसा जाता था जो आज नदारत है। नगरपालिका, सदर अस्पताल में परिवहन चुंगी वसूला जा रहा है। अनेकों ऑफिस पर माफिया का कब्ज़ा है। जिले में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन चुका है, हजारीबाग में भूमाफिया भूमि हड़प रहे हैं।
यह बातें हजारीबाग सदर विधानसभा के उपविजेता आरसी मेहता ने पिटिसी स्थित अपने कार्यालय में कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मांग करता हूं कि हजारीबाग को भू माफिया, ब्राउन शुगर माफिया, देह व्यापार से निजात दिलाए एवं माफिया को कड़ी सजा दिलाये।