संध्या न्यूज मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सोमवार को हजारीबाग पदमा स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में लाभुकों को सुकर एवं बकरा वितरण किया गया। इसमें पशुपालन पदाधिकारी डॉ महेश कुमार, पशुपालन प्रखंड पदाधिकारी डॉक्टर नकुल मोदी एवं पदमा प्रमुख बीना देवी, ललन कुमार यादव, छोटन कुमार मेहता, परमेश्वर प्रसाद मेहता, अशोक कुमार राणा, पूर्व पंचायत समिति पिंडारकोंन विजय कुमार मेहता उपस्थित हुए।
लाभुक सुकर पालन योजना में सुनेश्वरी देवी, विकास कुमार भुइयां, पूनम देवी, पिंटू कुमार मेहता, मुकेश कुमार मेहता, बकरा पालन योजना में ईश्वरी देवी, सावित्री देवी, बसंती देवी, अंजू देवी, खुशबू देवी, संगीता देवी, कालू देवी, आशीष राम, किरण देवी, पूर्णिमा देवी, महेंद्र रविदास, भोलेनाथ कुमार यादव को झारखंड विकास पशु फार्म के तहत किसानों को उपलब्ध कराया गया।