संध्या न्यूज।। हजारीबाग में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली दफा, रांची से कोडरमा लौटने के क्रम में, केंद्रीय महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी का भाजपाइयों ने बाजे-गाजे के साथ, फूल-माला पहनाकर जगह-जगह स्वागत किया।
इसी कड़ी में हजारीबाग पहुंचने पर पुराना बस स्टैंड के पास हजारीबाग जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ फूल-माल व बुके देकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पुराना बस स्टैंड के समीप बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
आज मैं जो कुछ हूं वह पार्टी कार्यकर्ताओं के वजह व आम लोगों के आशीर्वाद से ही हूं:अन्नपूर्णा देवी
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने कहा कि आज मैं जो कुछ हूं वह पार्टी कार्यकर्ताओं के वजह व आम लोगों के आशीर्वाद से ही हूं। इन्होंने कहा कि जन आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए मैं लगातार प्रयास रत रहूंगी। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे विकास योजनाओं से हर वर्ग के लोगों को फायदा होगा। श्रीमती अन्नपूर्णा ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा में सांसद के रूप में चयनित मनीष जायसवाल कर्मठ नेता है। इनकी वजह से लोगों को काफी फायदा होगा।
अन्नपूर्णा देवी का कैबिनेट मंत्री बनने से होगा क्षेत्र का विकास: मनीष जायसवाल
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के मंत्री होने से निश्चित रूप से हजारीबाग-रामगढ़ जिले का विकास होगा। मंत्री अन्नपूर्णा के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्या से दिल्ली में प्रधानमंत्री समेत अन्य मंत्रियों तक पहुंचाकर हजारीबाग रामगढ़ की ज्वलंत समस्याओं का निष्पादन होगा।
पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा की कोडरमा और बरही विधानसभा क्षेत्र बिल्कुल सटा हुआ है। कई विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में मैडम का यहम रोल रहा है, उन्होंने कहा कि मंत्री अन्नपूर्णा जी की वजह से बरही विधानसभा का उत्तरोत्तर विकास होगा।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल, बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, बटेश्वर मेहता, सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, गणेश यादव, अशोक यादव, जिला महामंत्री सुनील साहू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद भगत, जिला उपाध्यक्ष सुनील मेहता, रमेश ठाकुर, मनमीत अकेला, मूलचंद साहू, जय नारायण प्रसाद, शेफाली गुप्ता, सत्यभामा शर्मा, भुवनेश्वर पटेल, अजीत चंद्रवंशी, महेंद्र बिहारी, तनवीर अहमद, राम किशोर सावंत, बालेश्वर कुमार, बद्रीनारायण सिंह, शिव शंकर मेहता, विश्वजीत अलंकार, श्वेता सिन्हा, जितेंद्र जैन, राजकरण पांडे, शिवपाल यादव, अजय शाह, विवेक बैरियर, सुरेश प्रसाद, भोला प्रसाद, अमित गुप्ता, विनोद झुनझुनवाला, शाहितलजं सैकड़ो कार्य करता उपस्थित थे।