संध्या न्यूज।। पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को जमानत मिलने से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रत्याशी बरही विधानसभा क्षेत्र के बिनोद विश्वकर्मा ने दी बधाई और बरही चौक पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। साथ ही झारखंड हाई कोर्ट के प्रति भी आभार जताया है। वही श्री विश्वकर्मा ने कहा हेमंत सोरेन को जमानत मिलने से कार्यकर्ता को नया ऊर्जा मिलेगा। बधाई देने वाले में झामुमो के पूर्व प्रत्याशी बरही विधानसभा क्षेत्र के बिनोद विश्वकर्मा, संजय रविदास, मनोज केसरी, जगदीश सिंह, सुभाष मद्धेशिया, विनोद केसरी, राजेंद्र मद्धेशिया, मोहम्मद इसराफिल, मोहम्मद जमशेद, रूपलाल राणा, संजय मद्धेशिया आदि शामिल है।