संध्या न्यूज हजारीबाग जिला के प्रखंड-बडकागांव के ग्राम-महुदी मे रामनवमी जुलूस को प्रशासन एवं धर्मविशेष के द्वारा रोके जाने से उत्पन्न विवाद के मध्येनजर असम के मुख्यमंत्री डाक्टर हिमंत विश्व शर्मा सह झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी का आगमन 19 जुलाई को हजारीबाग स्थित सांसद मनीष जायसवाल के झंडा चौक स्थित आवास एवं जिला कार्यालय मे हुई।
उक्त अवसर पर झारखंड सरकार के प्रतिपक्ष के नेता अमर बावरी, सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, पुर्व विधायक लोकनाथ महतो, मनोज यादव भी मंचासीनथे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, संचालन जिला महामंत्री सुनील साहू व धन्यवाद ज्ञापन पुर्व विधायक मनोज कुमार यादव द्वारा की गई।
राहुल गांधी शिव जी का प्रदर्शन करते हैं और हम हिन्दू शिव जी का दर्शन करते हैं: हिमंत विश्व शर्मा
अपने संबोधन मे डाक्टर हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा चुनाव में मेरा भी योगदान रहा है कार्यकर्ता को भारी मतों विजय दिलाने के बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस और उनके इको सिस्टम ने जो षड्यंत्र किया और जनता को भ्रमाकर कि संविधान बदल देंगे साथ ही आरक्षण समाप्त कर देगा। इसके बावजूद कांग्रेस 99तक ही जा सकी और राहुल गांधी कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी डिसटेगंसन से पास कर गया परन्तु ये भुल गए कि 100 मे99 नहीं लाए हैं बल्कि 543मे 99 लाए हैं जो पास मार्क भी नहीं है और ये फेल हो गए हैं।
रामनवमी मे हिन्दू को रामनवमी नहीं मनाने दिया जाता है और वही मुस्लिमो को पुर्नसमरथन देकर जुलूस निकालवाया जाता है। आगे इन्होंने कहा कि जब हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी अपने मुख से हे राम जैसे शब्द का संबोधन किया था। इस आधार पर सभी देशवासियों को राम का नाम ह्रदय से लेना चाहिए।
अमन के माता पिता से की मुलाकात
हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़कागांव के महुदी में हुई घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान जेल में बंद अमन कुमार की मां और पिता भी मौजूद थे। असम के मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में भाजपा सभी हिंदू परिवारों के साथ है। झारखंड सरकार एक खास समुदाय को खुश करने की कोशिश कर रही है और तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।
डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने हजारीबाग सांसद के आवासीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की. बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में कानून व्यवस्था, ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल, युवाओं के साथ धोखाधड़ी, महिलाओं पर अत्याचार, आदिवासियों के अधिकार छीनने की कोशिश, अनुबंध पर काम कर रहे सहायक पुलिस पर लाठीचार्ज ने राज्य के विकास की गति को रोक दिया है। डॉ. हिमंत ने इन सभी बातों को आम जनता तक पहुंचाने की बात कही।
महुदी की घटना की निंदा की
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. हिमंत बिस्वा सरमाने कहा कि महुदी में जो घटना हुई है, वह बिल्कुल भी सही नहीं है। जिला प्रशासन से हिंदू समाज ने सिर्फ पांच लोगों के साथ महावीरी झंडा वापस अपने स्थान पर लाने का अनुरोध किया था, लेकिन जिला प्रशासन ने कांग्रेस और झामुमो सरकार को खुश करने के लिए झंडा वापस लाने का आदेश दिया। इसी क्रम में धरना पर बैठे लोगों पर लाठीचार्ज भी किया गया, जो संविधान के अनुसार सही नहीं है। भारतीय जनता पार्टी इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि अगली बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो वे स्वयं महुदी जाएंगे और ग्रामीणों के साथ महावीर और रामनवमी का जुलूस निकालेंगे।
फिलिस्तीनी झंडा दिखाने वालों पर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस द्वारा थोपे गए आरोप कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में मदरसों की संख्या ज्यादा है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से पहले इन राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। भाजपा ने कहीं भी कोई नया मदरसा नहीं बनवाया है। कांग्रेस द्वारा संस्कृत और मदरसा को एक बताने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि संस्कृत देवों की भाषा है। संस्कृत में मानवता, विज्ञान, गणित, भूगोल, वैदिक आदि का ज्ञान है न कि किसी एक समुदाय या हिंदुओं का ऐसे में मुझे संस्कृत और मदरसा को एक बताने वालों की बुद्धि पर भी शर्म आती है।
जिस रफ्तार से बंगलादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है अगर इसे नहीं रोका गया तो हिन्दूसतान को फिलीस्तीन बनने से कोई नहीं रोक सकता: मनिष जायसवाल
सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जिस रफ्तार से बंगलादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ रही है अगर इसे नहीं रोका गया तो हिन्दूसतान को फिलीस्तीन बनने से कोई रोक नहीं सकता। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह द्वारा किया गया।
मौके पर ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, बटेश्वर मेहता, सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, टुनू गोप, भैया अभिमन्यु प्रसाद, चंद्रनाथ भाई पटेल, प्रदीप प्रसाद, आनंद देव, दिनेश सिंह राठौड़, प्रोफेसर संजय सिंह, जिला पदाधिकारी-दामोदर सिंह, सुनील मेहता, रमेश ठाकुर, राजेश गुप्ता, जयनारायण प्रसाद, मुलचंद साव, अरविंद सिकरवार, बिनोद भगत, महेंद्र बिहारी, विनोद झुनझुनवाला, अजित चंद्रवंशी, तनवीर अहमद,
रेणुका साहू, शेफाली गुप्ता, मनमीत अकेला, मनोज गिरी, टोनी जैन, जितेंद्र जैन, विजय वर्मा, इंद्र कुमार पंडित, इंद्र नारायण कुशवाहा, विवेक शर्मा,अजय साहू, किशोरी राणा, विवेक वरियार, बबन गुप्ता, अर्जुन साव, रणधीर पांडे, रामचंद्र कुशवाहा, आदित्य साहू, खेमलाल महतो, कर्मचारी साव, मुरारी सिंह, किशोर मंडल, अमित गुप्ता, सुभाष सोनी, बालेश्वर महतो, ऋषि शर्मा, खोखा सिंह, सत्य भामा शर्मा, रानी देव, ज्योत्सना, रतना सिंहा, श्वेता सिंहा, पुनम मिश्रा, सुशील महतो, टुकेश्वर महतो, रीतलाल यादव कविंद्र यादव, जिवन मेहता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।