संध्या न्यूज हजारीबाग बिहारी दुर्गा मंडप चित्रगुप्त पूजा महासमिति की बैठक रविवार को होटल पैराडाइज में पूर्व महासमिति अध्यक्ष भैया अभिमन्यु प्रसाद व सचिव विवेक बरियार की अध्यक्षता में हुई। भैया अभिमन्यु ने बैठक में सबसे पहले समाज के सभी गण मान्य लोगो का आशीर्वाद प्राप्त किया और 2023 में रहे चित्रगुप्त महासमित के अध्यक्ष पद पर रह कर जो उन्होंने समाज का नेतृत्व कैसे किए उसके बारे में लोगो को बताया।
लोगो ने उनके कार्यों को काफी सराहा साथ ही उन्हें पुनः 2024 में अध्यक्ष पद पर रह कर पूजा का नेतृत्व करे। परंतु भैया अभिमन्यु ने कहा की इस बार 2024की चित्रगुप्त पूजा में कोई कमी न रह जाए इसके लिए इस बार इतना पहले अध्यक्ष का चयन किया जा रहा हैं साथ ही उन्होंने ये भी कहा की इस बार मैं अध्यक्ष पद पर न रह कर इस पद को आशीष सहाय के लिए अपना समर्थन देता हु साथ ही सचिव ने भी अपना समर्थन दिया और नए युवा को आगे आने को कहा जिसको ले कर पूरा समाज ने भी सहमती जताई और आशीष सहाय को सर्वसमति से अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष भैया अभिमन्यु ने नए नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष सहाय को माला पहना कर स्वागत किए। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि हजारीबाग बिहारी दुर्गा मंडप चित्रगुप्त पूजा महासमिति का इतिहास पिछले 100 वर्षों से भी पुराना रहा है इसका निर्वहन कायस्थ समाज के लोग बेहतर तरीके से कर रहे हैं। मैं भी पूरा कोशिश करूंगा की इस वर्ष कुछ नया करू मेरी कार्य ही मेरी पहचान होगी।
बैठक में प्रोफेसर राधे श्याम अम्बष्ठा, हरीश श्रीवास्तव, प्रो सुरेंद्र सिन्हा, डॉ एस के सिन्हा, मिथलेश कुमार मन्ने, जितेन्द्र सिन्हा, डॉ नवेंदु जयपुरिया, अशोक कुमार सिन्हा, प्रो बंशीधर रुखरयार, डॉ कृष्ण कुमार, प्रो अरविंद जी सहाय, रमेश कुमार उर्फ पिंटू, सोभा सहाय, रीता लाल, सुधा वर्मा, भैया गीता प्रसाद, अर्चना सिन्हा के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सामुहिक भोज के साथ बैठक समाप्त हुआ।