संध्या न्यूज दामोदर घाटी निगम का 77वाँ स्थाापना दिवस रविवार को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। दामोदर घाटी निगम के हजारीबाग परियोजना में सर्वप्रथम सुबह 6.00 बजे प्रभात फेरी निकाली गयी फिर 10.00 बजे डीवीसी परिसर में डीवीसी के झंडे का झंडोत्तोयलन निदेशक (भूसंवि) व परियोजना प्रमुख, दाघानि, हजारीबाग परियोजना संजय कुमार के द्वारा किया गया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डीवीसी का इतिहास काफी समृद्धशाली और सुनहरा रहा है। अपने निर्माण समय से ही डीवीसी सामाजिक उन्नीति के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसी के चलते हजारीबाग में सबसे पहले भूमि संरक्षण विभाग एवं विस्थानपितों के पुनरस्थापन हेतु कार्यालय की स्थापना की गयी थी। दामोदर घाटी निगम में आस-पास के क्षेत्रों में कृषि, सिंचाई, वानिकी, भूमि संरक्षण आदि के विकास में महती भूमिका निभाई है। समय के बदलाव के कारण बिजली उत्पादन के द्वारा भी डीवीसी झारखण्ड राज्य और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
स्थापना दिवस समारोह के दौरान हजारीबाग स्थित विभिन्न् कार्यालयों के बीच दोपहर डीवीसी मैदान में दोस्ताना बॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें जीओएमडी-5, टीएससी, भूमि संरक्षण विभाग और जीओएमडी-7 (चार टीमों) ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम जीओएमडी-7 और उप विजेता टीएससी की टीम रही। डीवीसी परिवार के बच्चों के लिए चित्रांकण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डीवीसी कार्मिकों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संध्या को डीवीसी क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीवीसी परिवार के बच्चों ने नृत्य, संगीत, कविता पाठ आदि में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ अशोक कुमार, अमीत कुमार शील, विकास दास, राहुल रंजन, सुमन भौमिक, जितेन्द्र झा, बिरू बहादुर, सुनील कुमार, धीरज कुमार, मदन कुमार, अरविंद कुमार, शंकर सिंह, दीपक राणा, गणेश बाबा, आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।