संध्या न्यूज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हजारीबाग के द्वारा रविवार को उत्साह पूर्वक सलगावां रोड स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में गुरुपूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरु के प्रति अनन्य आस्था और विश्वास से श्री महाबल प्रभात शाखा के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में संघ के गुरु भगवा ध्वज के समक्ष पूजन,अर्चन किया।
इस अवसर पर ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने अपने बौद्धिक में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष में छः उत्सव सामूहिक व सार्वजनिक रूप से खुले मैदान में मानता है। एक उत्सव को छोड़ शेष सभी पांच उत्सव वर्ष प्रतिपदा, आषाढ़ पूर्णिमा उत्सव, रक्षाबंधन, विजयादशमी तथा मकर संक्रांति, समाज में मनाए जाने वाले उत्सवों से ही लिया गया है।
सिर्फ एक, छत्रपति शिवाजी राज्याभिषेक दिवस, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को मनाए जाने वाले उत्सव संघ ने स्वयं चयन किया है। संघ का गुरु भगवा ध्वज है ! भागवाध्वज को संघ ने समाज से ही लिया है। प्राचीन वांग्मय में भगवा ध्वज का उल्लेख ‘अरुण केतु’ के नाम से हुआ है। हिंदू परंपरा में यह ध्वज राजा रघु से लेकर श्री राम, कृष्ण, चंद्रगुप्त, सम्राट अशोक, पृथ्वीराज, महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी ने ही नहीं, स्वतंत्रता संग्राम के अग्रगणी शहीद शिरोमणि भगत सिंह ने भी बासंती चोला पहन कर भगवा लहराया था।
देश की आजादी के बाद भगवा ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज घोषित करने की जोरदार खबरें चली थी। उस भगवा ध्वज को जिसकी आकृति और रंग से अनेक संदेश, प्रेरणा पाकर स्वयंसेवक ऊर्जीत एव स्वस्फूर्त होते हैं उसे गुरु मान ध्वज की पूजा और उसके आगे दक्षिणा समर्पण करते हैं।’
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. सुबोध सिंह ‘ शिव गीत’, अनिल पांडे, मनोज कुमार सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, संतोष सिंह, ओमप्रकाश जी, द्वारिका जी, कृष्ण कुमार गुप्ता, पप्पू साह, आदित्य रंजन सिंह ,सक्षम जी, विष्णु जी आदि अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।