संध्या न्यूज शहर को स्वच्छ समृद्ध और हरियाली मय बनाने की दृष्टिकोण से 21 जुलाई को भाजपा नेता सह समाजसेवी प्रदीप प्रसाद एवं फिजिकल डिफेंस एकेडमी के विशेष सहयोग से खुला मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है।
इस आयोजन में करीब 5000 से भी अधिक महिलाएं पुरुष शामिल होकर अपने शहर हजारीबाग में दौड़ेंगे। यह कार्यक्रम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ समृद्ध एवं हरियाली मय बनाने की दृष्टिकोण से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी मैदान से सुबह 5:30 बजे विधिवत रूप से प्रारंभ होगी।
इस दौड़ में 18 वर्ष आयु से ऊपर के सभी छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं पुरुष सम्मिलित हो सकते हैं। इस कार्यक्रम के बीच पौधा रोपण भी किया जाएगा साथ ही संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे जो समाज के प्रति पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश जन-जन के बीच समर्पित होगा।
इन मार्गों से गुजरेगा मैराथन दौड़
गांधी मैदान से प्रारंभ होकर पीटीसी चौक, डीवीसी चौक, त्रिमूर्ति चौक, नूरा,इंद्रपुरी चौक, पैगोडा चौक, झंडा चौक, बंशीलाल चौक, गाड़ीखाना, पुराना बस स्टैंड, डिस्टिक मोड, पीटीसी चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंचकर समाप्त होगी।
मैराथन दौड़ में सफल होने वाले प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित
महिलाओं और पुरुषों में प्रथम पुरस्कार 11 हजार,द्वितीय पुरस्कार छ : हजार, तृतीय पुरस्कार चार हजार, चतुर्थ पुरस्कार दो हजार, पांचवा पुरस्कार एक हजार, छठा से लेकर दसवां पुरस्कार तक 500 पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।
इस तरह के कार्यक्रम से न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा मिलता हैं, बल्कि सामुदायिक भावना और एकता को भी मजबूत करता है : प्रदीप प्रसाद
भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा मिलता है, बल्कि सामुदायिक भावना और एकता को भी मजबूत करता है, इसी दृष्टिकोण से 21 तारीख को भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ समृद्ध एवं हरियाली मय बनाना है। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत पौधारोपण भी किया जाएगा इसके बाद संस्कृति कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतर संदेश आम जनता के बीच पेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 18 वर्ष आयु से ऊपर के सभी छात्र-छात्राएं महिला एवं पुरुष सादर आमंत्रित इस कार्यक्रम का कोई भी रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं है।