[dropcap]सं[/dropcap]ध्या न्यूज।। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एनडीए के संसदीय दल की बैठक संपन्न हुई जिसमें नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से देश का नेतृत्व सौंपा गया। इसके बाद एनडीए के सभी दलों के नेता और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद पर नियुक्त किया
नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के कार्यालय के लिए नियुक्त किया। राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी से केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य नियुक्त किए जाने वाले अन्य व्यक्तियों के नामों के बारे में सलाह देने और राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय बताने का अनुरोध किया है।<
Exercising powers vested in her under Article 75 (1) of the Constitution of India, President Droupadi Murmu today appointed @narendramodi to the office of Prime Minister of India.
The President requested Shri Narendra Modi to:
i) advise her about the names of other persons to… pic.twitter.com/L3qELsX3Vl
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 7, 2024
राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को खिलाई दही
शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को पीएम पद पर नियुक्त करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी ने नरेंद्र मोदी को अपने हाथों से दही खिलाई। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।