संध्या न्यूज: रांची से इटखोरी जाने के क्रम में झारखंड बीजेपी के प्रभारी राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई का हजारीबाग पुराना बस स्टैंड चौक में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर लक्ष्मीकांत वाजपेई एवं जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्वागत करने वालों में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष टोनी जैन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बटेश्वर मेहता, जिला महामंत्री सुमन सिन्हा, जिला परिषद के अध्यक्ष उमेश मेहता, जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, जिला उपाध्यक्ष सुनील साहू, भाजपा नेता हर्ष अजमेर, जिला मंत्री कुणाल दुबे, जय नारायण कुशवाहा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष साक्षी राणा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष तनवीर अहमद, जिला के मीडिया प्रभारी नंदकुमार नंदू, जिला के आईटी सेल संयोजक सुमित लाहेरी, सोशल मीडिया प्रभारी हितेश रंजन शामिल थे यह जानकारी जिला के मीडिया प्रभारी नंदकुमार नंदू एवं मीडिया सह प्रभारी विवेक जोशी ने दी।