संध्या न्यूज: नगर निगम हजारीबाग मे हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी बरसात के मौसम में सफाई कर्मचारियों को रेनकोट उपलब्ध करवाया गया। अखिल भारतीय मजदूर यूनियन के नगर निगम हज़ारीवाग यूनियन अध्यक्ष विवेक कुमार वाल्मीकि ने नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार कों यूनियन की ओर से धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
विवेक वाल्मीकि ने कहा कि भंडार रूम में रेनकोट लाकर रखा हुआ था कई माह बीत चुका था, अगले महीने से ही बारिश हो रही थी, लेकिन सफाई कर्मचारियों को रेनकोट उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि आज ही मैंने इसकी सूचना नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त को दिया और कहा कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारी को रेनकोट उपलब्ध करवाने की कृपा की जाए। तब जा कर तुरंत मजदूर हितेषी नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार एवं सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने आज ही सभी सफाई कर्मचारियों को रेनकोट उपलब्ध करवाया। इससे यह स्पष्ट होता है कि अगर उच्च पदाधिकारी को समस्याओं से अवगत करवाया जाए तो वह तुरंत समस्याओं का समाधान करते हैं।
लेकिन यही समस्या को नगर प्रबंधक से कहा जाए तो वह अपनी जिम्मेवारी से पीछे हट जाते हैं और टालमटोल करते हैं। नगर निगम हजारीबाग में गाड़ियों की छोटी-मोटी रिपेयरिंग भी नगर प्रबंधक के द्वारा नहीं करवाई जाती है।
लेकिन जैसे ही मैंने इसकी सूचना नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त को दिया तो उन्होंने तुरंत नगर निगम के सभी गाड़ियों की रिपेयरिंग करवाने के लिए गेराज में भिजवा दिया।
आगे श्री वाल्मीकि ने कहा कि नगर निगम हजारीबाग के हेड जमादार दीपक गोस्वामी हजारीबाग शहर के 36 वार्ड की सफाई करवाते हैं जबकि ये एक दैनिक कर्मचारी हैं और इतनी बड़ी जिम्मावरी पूरे ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हैं। सफाई कर्मचारियों से लेकर पब्लिक की भी समस्याओं का समाधान करते हैं। छोटी मोटी समस्याओं का समाधान अपने आप खुद से मैनेज कर लेते हैं। लेकिन समस्याओं कों लेकर उच्च पदाधिकारी के पास नहीं जाते है।
नगर प्रबंधक के पास समस्याएं जाती हैं लेकिन यह समस्याएं इनके द्वारा नगर आयुक्त तक नहीं पहुंचाई जाती है। मेरा नगर आयुक्त से अनुरोध है कि बहुत लंबे समय से सफाई शाखा के प्रबंधक सफाई कार्य देख रहे हैं। शायद इनका मन अब कोई दूसरा कार्य करने को है, इन्हें सफाई शाखा के नोडल पदाधिकारी से हटाकर कहीं और कार्य पर लगाया जाए।
आगे विवेक वाल्मीकि ने कहा कि मैं तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं हमारे प्रधान सहायक निरंजन सिंह का जो कर्मचारी की समस्याओं का समाधान इनके माध्यम से किया जाता है। आज सफाई कर्मचारियों को जो रेनकोट मिला है इसमें इनका भी बहुत बड़ा सहयोग है।
सफाई जैसा कार्य बहुत महत्वपूर्ण है, अभी बरसात का समय भी चल रहा है, मेरा नगर आयुक्त से पुनः अनुरोध है कि एक जिम्मेदार पदाधिकारी को सफाई शाखा का नोडल पदाधिकारी बनाया जाए। जिससे कि हमारा शहर स्वक्ष रह सके कर्मचारियों के बीच अच्छा तालमेल बनाकर हमारे शहर को साफ और स्वच्छ रखें।