संध्या न्यूज।। मूलनिवासी संघ झारखंड कार्यकारिणी समिति की बैठक रांची लोवाडीह में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन सचिव मू. रंजीत बास्के ने किया एवं संचालन प्रदेश महासचिव मू. विरेन्द्र कुमार ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मू. पंकज रवि रहे। बैठक में गत बैठक की सम्पुष्टि के उपरांत वार्षिक प्रतिवेदन एवं आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। पिछली कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा के बाद वर्ष 2024-25 के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई।
इस बैठक में मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मू. निशांत कुमार सिंहा, उपाध्यक्ष मू. विरेन्द्र कुमार, मू. शोभा कुमारी, महासचिव मू. सुखदेव राम, संगठन सचिव मू. सुग्रीव मुखी, मू. भरत महतो, मू. बिहारी भगत, मू. विभीषण पासवान, मू. रामकेश राम, मीडिया प्रभारी मू. धाटू हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष मू. जीतेन्द्र कुमार, सह कोषाध्यक्ष मू. प्रमोद राम, कार्यालय सचिव मू.अलका कुमारी एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य मू. देवनन्दन रजवार, मू. समशुद्दीन, मू. शशिभूषण प्रसाद, मू. सिद्धेश्वर टुडू, मू. दिव्या भारती, मू. गबरैल लकड़ा, मू. राजू नायक, मू. आरिफ अंसारी, मू. सतीश गौतम, मू. रमेश प्रसाद बने।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष मू पंकज रवि, मू रंजीत बास्के, मू. निशांत कुमार सिंहा, मू विरेन्द्र कुमार, मू. सुखदेव राम एवं
सभी पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। यह तय किया गया कि मूलनिवासी आंदोलन को गति देते हुए आफसूट विंग पीपीआईडी के साथ मिलकर संवैधानिक तरीके मूलनिवासी सत्ता पाने की ओर अग्रसर हुआ जाए। अंत में महासचिव ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभा समाप्ति की घोषणा की।