संध्या न्यूज।। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के शुभ अवसर पर पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा रविवार को ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता कर्जन ग्राउंड हजारीबाग स्टेडियम में आयोजित किया गया। ताइक्वांडो खेल के 50 खिलाड़ि प्रतियोगिता में शामिल हुए।
वही मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने पंच मार कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ में खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए हौसला बढ़ाया। ताइक्वांडो खेल के 50 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमे महिला वर्ग से पलक कुमारी, रिया कुमारी, जोती कुमारी, रिशु कुमारी, अदिति कुमारी, पुरुष वर्ग से पीयूष राणा, सौरभ यादव, आयुष कुमार, सागर कुमार, संकल्प गायनी का चयन किया गया। इन खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर सरोज कुमार यादव, फुटबॉल संघ से मंसूर आलम, हॉकी संघ से कालेश्वर गोप, आर्चरी संघ के मनोज कुमार, हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के सचिव हेमंत कुमार, आकाश शर्मा, आलोक कुमार, राजशेखर, ज्योति कुमारी, पलक कुमारी और संघ के सदस्य उपस्थित थे।