संध्या न्यूज।। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर में सभी न्यायिक पदाधिकारियों और सिविल कोर्ट कर्मियों ने योग शिविर में भाग लिया और योगासन कर स्वस्थ रहने का संकल्प भी लिया।
आज के तनावपूर्ण और व्यस्त भरे जीवन में समय निकालकर अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन सुबह प्राणायाम और योग करना स्वास्थ्य के लिए हितकर होता है। यह बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा ने शिविर के दौरान कहा। उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों और सिविल कोर्ट कर्मियों से अपील की है कि वह प्रतिदिन योग अभ्यास करें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वस्थ शरीर रहने से किसी भी इंसान के कार्य करने की क्षमता बढ़ती है और उसका मन भी प्रसन्न रहता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायिक पदाधिकारियों के आवास पर प्रतिदिन योग प्रशिक्षण व योग अभ्यास का कार्यक्रम चलता है। जिसमें प्राय सभी न्यायिक पदाधिकारी भाग लेते हैं और योग अभ्यास करते हैं।