संध्या न्यूज।। हजारीबाग स्थित पैराडाइस रिसॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री सुनील साहू ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोज कुमार सिंह, हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल तथा जोगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।
लोकसभा की तरह विधानसभा में भी भारी मतों से जीत हासिल करना है: बावरी
बैठक में लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, विधानसभा के संयोजक सहसंयोजक, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारी, लोकसभा प्रभारी एवं संयोजक से एक-एक कर दोनो नेता अमर बावरी एवं मनोज कुमार सिंह द्वारा 31 बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं आगामी विधानसभा में हजारीबाग लोकसभा में पड़ने वाले सभी पांचो विधानसभा में लोकसभा की तरह विधानसभा में भी भारी मतों से जीत हासिल करने के लिए सुझाव मांगा गया।
बैठक में ये हुए शामिल
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत लोकसभा, लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, लोकसभा सहसंयोजक कुंटू बाबू, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, मांडू विधानसभा संयोजक रणजीत सिंहा, रामगढ़ विधानसभा संयोजक चंद्रशेखर सिंह, हजारीबाग विधानसभा संयोजक शिव शंकर गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, बटेश्वर मेहता, सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, हजारीबाग विधानसभा प्रभारी प्रोफेसर संजय सिंह, रामगढ़ विधानसभा प्रभारी अनिल टाइगर, हजारीबाग विधानसभा सह संयोजक आनंद देव, जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद, जिला मंत्री अरविंद सिकरवार, मूलचंद साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष अरर्मेंद्र गुप्ता, सांवरमल अग्रवाल,
हजारीबाग एवं रामगढ़ जिला के मोर्चा अध्यक्ष, रेणुका साहू, अजीत चंद्रवंशी, महेंद्र बिहारी, तनवीर आलम, कोमेल उरांव, लक्ष्मी देवी, सनी कुशवाहा, नमेंद्र चंचल, विनोद कुमार, सैयद किरमानी, हजारीबाग एवं रामगढ़ जिला के मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, आदित्य साहू सोनी, खेमलाल महतो, वकील महतो, मुरारी सिंह, कविंद्र यादव, रीत लाल यादव, विवेक बैरियर, बबन गुप्ता, रामचंद्र कुशवाहा, रणधीर पांडे, वसंत नारायण, कैलाशपति सिंह, किशोर मंडल, नारायण महतो, बाबूलाल मेहता, वंदन यादव, अमित गुप्ता, मुकेश, सुरेश राव, अशोक कुमार, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, नरेश कुमार, श्रीवत्सन, मनोज गिरी, संजय शाह, तोकेश सिंह, गिरधारी महतो, राजेश प्रसाद, राजा राम प्रजापति, सतीश मोहन मिश्रा, सागर दांगी सहित अन्य कार्यकर्त्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।