संध्या न्यूज।। हजारीबाग रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी से एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। शव की पहचान शहर के विष्णुपुरी निवासी अर्जुन कुमार ठाकुर (24) पिता स्व विष्णुदेव ठाकुर के रूप में की गई है। जानकारी हो कि युवक मंगलवार रात से लापता था। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया।